Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस कल, उत्तराखंड के छायाकार मो. असद को दिया जाएगा आनंद ढोंडियाल काका स्मृति सम्मान

हर वर्ष 19 अगस्त को ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में उत्तरांचल प्रेस क्लब भी इस दिन को सम्मान समारोह के रूप में मना रहा है। इस दिन उत्तराखंड के जाने माने फोटोग्राफर मो. असद को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल और महासचिव ओपी बेंजवाल की ओर से इसकी जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रेस फोटोग्राफी के क्षेत्र में मो. असद जी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उत्तराखंड में अपनी तीन दशक से ज्यादा लम्बी सेवाओं के दौरान उन्होंने मंडल-कमंडल आंदोलन से लेकर उत्तराखंड आंदोलन तक और उत्तरकाशी व चमोली भूकंप से लेकर नन्द देवी राजजात यात्रा तक असंख्य घटनाक्रमों को अपने कैमरे के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्लब की ओर से कल आयोजित संक्षिप्त किन्तु गरिमामय कार्यक्रम में असद को ‘आनंद ढोंडियाल काका स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। आनंद ढोंडियाल यानि कि काका 80 और 90 के दशक में दून में फोटोग्राफी के क्षेत्र में काफी जाना पहचाना और लोकप्रिय नाम रहा है। इसलिए, सम्मान के साथ उनकी स्मृति को भी जोड़ा गया है। मो. असद को यह सम्मान उत्तराखंड के जाने-माने छायाकार अनूप साह और इतिहासकार पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक के हाथों प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम देहरादून में परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में 19 अगस्त की अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *