Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान थिंक फार्मासिस्ट, थिंक हेल्थ, की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर डीन डॉ. प्रीति कोठियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। साथ ही समाज की सेवा के लिए पेशेवर ईमानदारी बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर एक गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भारतीय फार्माकोपिया आयोग के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वी. कैलासेल्वन ने फार्माकोपिया की भूमिका और दवा की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकों को सुनिश्चित करने में इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

दूसरे वक्ता डॉ. विपन के. शर्मा ने फार्मेसी के क्षेत्र में आवश्यक दृष्टिकोण पर छात्रों को संबोधित करने के साथ व्यावसायिकता, समर्पण और नैतिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। पूजा शर्मा ने फार्मास्यूटिकल पेशे में आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति से समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका, स्व-चिकित्सा के दुष्प्रभावों तथा विवेकपूर्ण दवा उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया और डॉली ने प्रथम, भव्या व अनादि द्वितीय व उर्मि त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. उज्जवल नौटियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।