Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एम्स ऋषिकेश में आज से विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह, नेत्र विभाग में होगा निशुल्क पंजीकरण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आज यानी रविवार छह मार्च से विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आज यानी रविवार छह मार्च से विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव मित्तल व डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को काला मोतियाबिंद के प्रति जागरुक करना है। साथी उन्हें इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराना है। जनजागरुकता से ही लोग इस बीमारी के चलते अंधेपन का शिकार होने से बच सकते हैं। लिहाजा जनजागरुकता कार्यक्रम से उन्हें इस दिशा में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 6 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह के तहत 7 से 12 मार्च तक एम्स संस्थान के नेत्र रोग विभाग में आने वाले मरीजों का निशुल्क पंजीकरण व परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को यह बीमारी अपनी गिरफ्त में ले ले और वह अंधता का शिकार हो जाएं, उन्हें नियमिततौर पर काला मोतिया की जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से इस सप्ताह के तहत संस्थान में आकर ग्लूकोमा जांच की अपील की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।