Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

ग्राफिक एरा में महिलाओं के स्वास्थ्य पर कार्यशाला, छात्राओं को हाईजीन पर किया जागरूक

देहरादून में स्थित ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को महिलाओं के स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूक किया गया। यह कार्यशाला इंटरनेशनल मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टुगेदर फॉर ए पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड विषय पर आयोजित इस कार्यशाला को महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका चौधरी संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान आर्गेनिक पैड व मेंस्ट्रूअल कप का उपयोग करना सस्टेनेबल उपाय है। उन्होंने छात्राओं से अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आवाहन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पैथोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. विभा गुप्ता ने कहा कि हैवी मेंस्ट्रूअल ब्लीडिंग के दौरान महिलाओं में 80 एम एल से ज्यादा ब्लड लॉस होता है। यह महिलाओं में एनीमिया, कमजोरी व असुविधा का कारण बनता है। उन्होंने छात्राओं को हैवी ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की सलाह दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से किया। कार्यशाला में डीन लाइफ साइंसेज डॉ. प्रीति कृष्णा, एचओडी डॉ. रूपा खन्ना मल्होत्रा, डॉ. शिप्रा अग्रवाल, श्रुति शर्मा, रिया शर्मा, विभिन्न विभागों की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।