इंटरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स पर कार्यशाला, ग्राफिक एरा के छात्र रूस में भी कर सकेंगे पढ़ाई
ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने इंटरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इसमें खास बात ये है कि ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र-छात्राएं दो सेमेस्टर की पढ़ाई रूस में कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए सुनहरा मौका बन गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रूस में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रूझान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर व्लादिमीर शापोवालोव ने छात्र-छात्राओं को रूस में बढ़ते व्यवसायों के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूस में व्यापार करने से छात्र-छात्राओं को वैश्विक व्यापार करने का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बेहतर उद्यमी बनने के लिए नये कौशल सीखते रहने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा ने मॉस्कों स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के साथ मिलकर डूअल डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। ग्राफिक एरा के छात्र वहां से भी दो सेमेस्टर की पढ़ाई कर सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत उन्हें दोनों विश्वविद्यालयों की डिग्री मिलेगी। कार्यशाला का आयोजन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यशाला में डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर व मैनेजमेण्ट विभाग के एचओडी डा. नवनीत रावत, डा. सचिन घई और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



