ग्राफिक एरा में एंबेडेड सिस्टम पर कार्यशाला, छात्र छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

देहरादून में ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को एंबेडेड सिस्टम और आईओटी की ट्रेनिंग दी। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्क्रैच टू एम्बेडेड सिस्टम एंड आईओटी विषय पर चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का आज अखिरी दिन था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को एंबेडेड सिस्टम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने रोजमर्रा के उपकरणों और इंटरनेट के बीच कनेक्टिवीटी को बेहतर करके उद्योगों पर उनके बढ़ते प्रभावों पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ट्रेनिंग देने वाले विशेषज्ञों में इलैक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के एचओडी प्रो. इरफान उल हसन, प्रो. गौरव वर्मा, डा. श्रीबिघ्या मोहंती, कमलेश कुकरेती के नाम शामिल रहे। कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ इलैक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






