ग्राफिक एरा में कार्यशालाः तकनीकी नवाचार से बढ़ेगी उद्यमिता की रफ्तार
ग्राफिक एरा में तकनीक को बीआईएस मानकों से जोड़ने पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने उद्यमिता में मानकों की भूमिका, नई तकनीकों के प्रयोग और गुणवत्ता मानकों के महत्व की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानक आधारित तकनीकी नवाचार विषय पर आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कुलपति नरपिंदर सिंह ने कहा कि समय के साथ ज्ञान को अपडेट करना आवश्यक है, क्योंकि कंपनियां उन युवाओं को अवसर देती है जो नवीनतम तकनीकी नवाचारों से परिचित होते हैं। उन्होंने कहा कि शोध पत्र नई तकनीक को समझने और तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि नवाचार और तकनीक के साथ मानकों का समन्वय भारत में उद्यमिता के तेज विकास का सेतु बन सकता है। अशोक लेलैंड के सीनियर मैनेजर, राघवेंद्र लाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मानक, तकनीक और नवाचार का समन्वय आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को उद्यमिता में मानकों की समझ, गुणवत्ता मानकों के महत्व और स्टार्टअप व शोध की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, यूकॉस्ट और बीआईएस ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की की प्रोफेसर डॉ अनुराग कुलश्रेष्ठ, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हेड डॉ कपिल शर्मा, डॉ देशबंधु सिंह, डॉ राकेश चंदमाल शर्मा, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


