परिवहन विभाग के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार जारी, परिवहन सचिव से मिले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे
उत्तराखंड में जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घनटना के दृष्टिगत परिवहन विभाग के निलंबित कार्मिकों की बहाली किए जाने को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग उत्तराखंड की मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे ने आज परिवहन सचिव से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि तत्काल निलंबित कार्मिकों की बहाली की जाए। साथ ही परिवहन विभाग कार्मिकों के संघ को तत्काल वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने बताया कि 15 जून 2024 को रुद्रप्रयाग जनपद में दुर्घटनाग्रस्त वाहन के सम्बन्ध में चारधाम यात्रा चेकपोस्ट ब्रह्मपुरी, तपोवन में तैनात परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बिना किसी ठोस सबूत के दोषी ठहराकर निलम्बित कर दिया गया था। इसका प्रवर्तन कर्मचारी संघ लगातार विरोध करता रहा है। साथ ही कार्मिकों के निलम्बन को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि उक्त मांग पर विभाग एवं शासन स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर कार्मिक संगठन की ओर से दिनांक 3 से 5 अगस्त 2024 तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद 06 अगस्त को पूर्ण कार्यबहिष्कार किया गया। इसमें लिपिक संवर्गीय कार्मिकों की ओर से भी अपना समर्थन देते हुए इसमें सम्मिलित होने की घोषणा कर दी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज परिषद के अध्यक्ष अरुण पाण्डे, सांख्यिकीय संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष संदीप पांडे के साथ देहरादून में उक्त कार्मिकों के धरने में सम्मिलित हुए। उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने परिवहन सचिव से मुलाकात की। इस दौरान परिवहन सचिव ने आश्वसत किया गया कि निलंबित कार्मिकों की बहाली के लिए कार्यवाही की जा रही है। अतिशीघ्र उक्त कार्मिकों की बहाली सुनिश्चित कर ली जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही परिवहन विभाग के कर्मचारी संघ को भी 09 अगस्त को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। परिवहन सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे के माध्यम से कार्यबहिष्कार कर रहे कार्मिकों से अपील की है कि वे तत्काल कार्यबहिष्कार समाप्त कर अपने कार्य पर लौट आएं। ताकि विभागीय कार्यों को सुचारु रुप से सम्पादित किया जा सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



