Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

आइटीआइ के कार्मिकों का दो घंटे का कार्यबहिष्कार जारी, कल का घेराव कार्यक्रम स्थगित

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के अनुदेशक, कार्यदेशक, भंडारी संवर्ग की छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्मियों का दो घंटे के कार्यबहिष्कार का आज 10वें दिन भी जारी रहा।

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के अनुदेशक, कार्यदेशक, भंडारी संवर्ग की छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्मियों का दो घंटे के कार्यबहिष्कार का आज 10वें दिन भी जारी रहा। इसके तहत प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित आइटीआइ में कार्मिकों ने सुबह11 बजे से अपराह्न एक बजे तक कार्यों से विरत रहकर धरना दिया। कार्मियों ने 13 अगस्त का अधिकारियों के घेराव का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है।
आज के कार्यबहिष्कार कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रान्तीय अध्यक्ष आरपी जोशी ने कार्मिकों सहित, निदेशक एवं सचिव, कैम्प कार्यालय, महिला आईटीआई परिसर देहरादून में कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने बताया कि विगत एक माह से सांकेतिक विरोध एवं दस दिनों से दो घंटे के कार्यबहिष्कार कार्यक्रम के उपरांत आज दिनांक निदेशक/सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव ने स्वयं धरनास्थल पर आकर उन्हें अवगत कराया कि संघ को वार्ता के लिए 16 अगस्त को निदेशालय के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसका आधिकारिक पत्र भी संघ को अब प्राप्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पहले संघ ने 13 अगस्त को जनपद ईकाई देहरादून के समस्त सदस्यों की ओर से निदेशक/सचिव कैंप कार्यालय, महिला आईटीआई देहरादून के घेराव की चेतावनी दी थी। अब वार्ता के आमंत्रण के मद्देनजर इसे फिलहाल टाल दिया गया है। दो घंटे का कार्यबहिष्कार एवं अपने मूल पद/मूल कार्य के अतिरिक्त कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कार्यक्रम वार्ता की तिथि दिनांक 16 अगस्त तक जारी रहेगा।
प्रान्तीय महामंत्री पंकज सनवाल के नेतृत्व में आइटीआइ युवक हल्द्वानीं में धरना दिया गया। साथ ही पुनः स्पष्ट किया, कि यदि संघ के साथ होने वाली वार्ता में सभी 6 मांगों का ठोस निराकरण नहीं किया जाता है, तो संघ की ओर से आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी।
ये हैं मांगे
-अनुदेशक, कार्यदेशक संवर्ग की पदोन्नति यथाशीघ्र की जाय।
-100 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति सहित कार्यदेशक सेवा नियमावली बनाई जाय।
-विभागीय ढांचा बनाया जाय।
-निदेशालय की कार्य़प्रणाली में सुधार लाया जाय, अक्षम अधिकारियों को हटाया जाय।
-अनुदेशक एवं कार्यदेशक का पदनाम परिवर्तित कर प्रशिक्षण अधिकारी व वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी किया जाय।
-अनुदेशकों को ग्रेड वेतन 4600/ के अन्तर्गत कनिष्ठ अभियंता की भांति काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाय।
इन्होंने किया धरने का नेतृत्व
आज विभिन्न जनपदों में हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पुष्कर मेहरा, शमीम अहमद, मेजर सिंह पुंडीर, प्रेम बल्लभ पन्त, क्रान्ति रौतेला, पी जोशी, रोहित कुमार वर्मा, नन्दी बहुगुणा, प्रकाश चन्द्र चौहान, जयदीप चौहान, भावना पन्त, संजय डोभाल, सुनीता कुड़ियाल, अरुण पंवार, विद्या टम्टा, शम्भू प्रसाद भट्ट ने नेतृत्व किया।