Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कष्ट में महिलाः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में अगर प्रदेश व देश में सबसे ज्यादा किसी ने कष्ट पाया, तो वह मातृ शक्ति है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में अगर प्रदेश व देश में सबसे ज्यादा किसी ने कष्ट पाया, तो वह मातृ शक्ति है। कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं है। देहरादून के द्रोणपुरी के संगम विहार इलाके में महानगर कांग्रेस की ओर से ब्लॉक कांवली ब्लॉक में आयोजित महिला मंगल मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने व उत्तरखंड में भाजपा की सरकार बनी तब से पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार, हत्या जैसे अपराधों की बाढ़ आ गयी।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े शर्म की बात यह है कि इन अपराधों में सबसे ज्यादा मामले भाजपा शासित राज्यों में हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में भाजपा के संगठन महामंत्री व दो विधायकों पर महिलाओं के साथ दुराचार के केस दर्ज हुए, लेकिन सत्ताधारी दल के नेता होने के कारण उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही होना तो दूर पार्टी और सरकार बेशर्मी से उनके बचाव में उतर आई। आज तक इन लोगों पर न तो पार्टी ना ही पुलिस ने कोई कार्यवाही की।
धस्माना ने कहा कि भाजपा राज में जो महंगाई आसमान पर पहुंची है उससे भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का हुआ है जिनका पूरा रसोई का बजट ही बिगड़ गया। उन्होनें कहा कि रसोई गैस हो या खाने का तेल सब्जी हो या दाल या चीनी य अनाज कीमतों में लगी आग ने सबसे ज्यादा तंग महिलाओं को ही किया है। धस्माना ने कहा कि अब इस महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे आगे बढ़ चढ़ कर महिलाओं को ही भूमिका निभानी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एआईसीसी से महिला कांग्रेस कॉर्डिनेटर गजाला लाम्बा ने कहा कि वैसे तो पूरे देश में ही महिलाओं की स्थिति खराब है, लेकिन जिस जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां महिलाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश व दुनिया के लोग देवभूमि के नाम से जानते हैं, लेकिन यहां आ कर महिलाओं की स्थिति देख कर आश्चर्य हो रहा है कि ताकतवर लोग यहां महिलाओं पर जुल्म करते हैं और सरकार उनकी मदद करती है। यह बेहद शर्मनाक बात है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्षा कमलेश रमन ने कहा कि उत्तराखंड में यहां की महिला ही विकास की धुरी है और उसी के चारों तरफ सब कुछ घूमता है चाहे वो चूल्हा हो या खेत, जानवर हो या बच्चे, पानी घास सब कुछ महिला पर निर्भर है, लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा कष्ट में अगर कोई है तो महिला। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए उठ खड़े होने का आह्वान किया।
कांवली ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया गुलानी ने कहा कि भाजपा राज से त्रस्त महिला शक्ति इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनवाएगी। इस अवसर पर गुलानी ने श्रीमती अंजू भारती को द्रोणपुरी वार्ड महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed