Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने काले झंडे दिखाने का किया प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरिद्वार जिले में गुरुकुल कांगड़ी विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे। उनका छात्रों को देंगे डिग्री प्रदान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस ने उन्हें ऋषिकुल चौक पर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की भी हुई। सभी को पुलिस लाइन हरिद्वार ले जाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे लोकतंत्र के हत्यारो को देवभूमि को कलंकित करने का काम हम नही करने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के कार्य न कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। लगता है प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी व सभी भाजपाई ये भूल गए हैं कि हिटलरशाही तो उस हिटलर की भी नही चली, जो आज भाजपा कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपाई डर गए हैं। तभी केवल एक प्रश्न का जवाब देने से डर रहे हैं। सदन स्थगित किया जा रहा है। आखिर मोदी जी का अडानी जी के प्रति ऐसा कौन सा प्रेम है, इसका जवाब मोदी नही दे पा रहे है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि हम देश के गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका विरोध करते है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सभी महिलाओं ने अमित शाह गो बैक, तानाशाही नही चलेगी, लोकतंत्र की हत्या बन्द करो, संविधान की हत्या बन्द करो के नारे लगाए। साथ ही हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विमला पांडे, अंशुल त्यागी,निशा शर्मा, सुषमा सहगल, वेदरानी, नीतू बिष्ट, अंजू दिवेदी, मालती प्रजापति, सुनिता ठाकुर, लक्ष्मी मिश्र, मंजू रानी, सपना बाल्मिकी आदि भी मौजूद रहीं।