Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

ग्राफिक एरा ने मास्क को फैशन से जोड़ा, सिंगापुर में महिलाओं ने लिया हाथोंहाथ

देहरादून में ग्राफिक एरा ने मास्क को सुरक्षा के साथ ही फैशन से भी जोड़ दिया। परम्परागत हथकरघे और आर्ट से जुड़े ग्राफिक एरा के ऐसे मास्क सिंगापुर में बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

देहरादून में ग्राफिक एरा ने मास्क को सुरक्षा के साथ ही फैशन से भी जोड़ दिया। परम्परागत हथकरघे और आर्ट से जुड़े ग्राफिक एरा के ऐसे मास्क सिंगापुर में बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजायनर मास्क ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फैशन डिजायन डिपार्टमेंट में बनाये जा रहे हैं।
ग्राफिक एरा के इस विभाग ने कोरोना वॉरियर्स के बचाव के लिए मास्क बनाने की शुरूआत मार्च के आखिरी सप्ताह में कर दी थी। सबसे पहले पुलिस, प्रशासन और सेना के लिए मास्क तैयार किये गये। इसके बाद फैशन डिजायन डिपार्टमेंट ने डब्लू एच ओ के मानकों को ध्यान रखने के साथ ही मास्क को फैशन और आर्ट से जोड़ने का काम किया।


ग्राफिक एरा के स्कूल ऑफ डिजायन की डीन डॉ. ज्योति छाबड़ा ने बताया कि फेस्टिव सीजन के मद्देनजर मास्क बनाने में आंध्र प्रदेश की कलमकारी और हथकरघा की विशेष बुनाई इकत का उपयोग किया गया। इस तरह मास्क को सुरक्षा को फैशन से जोड़ दिया गया।
डॉ. छाबड़ा ने बताया कि बनारस की बुनाई ब्रोकेड और तनचोई को भी सिल्क फैब्रिक के मास्क से जोड़ा गया। इस तरह तैयार मास्क के बारे में जानकर सिंगापुर में रहने वाली प्रोफेशनल भारतीय महिलाओं के संगठन ने पहली बार दिसम्बर में मांग भेजी थी।
खासतौर से तैयार मास्क की पहली खेप सिंगापुर की इन महिलाओं को बहुत पसंद आई है। सिंगापुर से महिलाओं के संगठन ने दुबारा ऐसे मास्क की डिमांड भेजी है। सिंगापुर से मास्क की मांग दुबारा आने से फैशन डिजायन डिपार्टमेंट के लोग बहुत उत्साहित हैं।