Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून में गांजा के साथ महिला व पुरुष गिरफ्तार, पौड़ी के सतपुली में खेत से बरामद किया शराब का जखीरा

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही अवैध शराब का कारोबार भी जोर पकड़ने लगा है। देहरादून पुलिस ने गांजा के साथ महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया, वहीं पौड़ी पुलिस ने खेत में छिपा कर रखी अवैध शराब बरामद की।
देहरादून में सेलाकुई पुलिस ने मिलन चौक पर चेकिंग के दौरान एक्टिवा में सवार महिला और पुरुष को रोककर तलाशी ली तो उनसे एक किलो 995 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इनकी पहचान रोशन साहनी पुत्र मिथलेश साहनी निवासी ग्राम बिशौल थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई और संजीला देवी पत्नी नन्दल साहनी निवासी ग्राम भटगांवा थाना गाय घाट जिला मुज्जफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई के रूप में हुई। पुलिस ने इनकी बगैर नंबर की एक्टिवा भी सीज कर दी।
वहीं, पौड़ी के सतपुली में मैहर ग्राम में पुलिस ने एक खेत में छापा मारा। यहां छिपाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक खेत में 72 बोतल, 168 पव्वे बरामद किए गए। इस मामले में गब्बर सिंह पुत्र आनंद सिंह रावत निवासी ग्राम मेहर तहसील सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।