Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

आप में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद फिर कांग्रेस में लौटे दिल्ली उपाध्यक्ष और दो पार्षद

दिल्ली एमसीडी (नगर निगम) चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को झटका देते हुए उसके दो नव निर्वाचित पार्षद पार्टी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके क्षेत्र में विरोध के चलते मेहदी अली ने कुछ ही घंटों के बाद कांग्रेस में फिर से वापसी कर ली। साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दोनों पार्षदों ने भी घर वापसी कर ली। उन्होंने कहा कि कि उनसे गलती हुई है और वे वापस कांग्रेस में लौट आए हैं। नव-निर्वाचित पार्षद सबिला बेगम को शुक्रवार की रात करीब दो बजे पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा उन्हें फिर से शामिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद सबिला बेगम और नाजिया खातून कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी के पार्टी के साथ चले गए थे। इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 रह गई थी, लेकिन बागी नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दावा किया था कि दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहदी, नवनिर्वाचित पार्षद सबिला बेगम और नाजिया खातून आप में शामिल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। पार्टी ने बकायदा इसकी तस्वीर भी जारी की थी। मगर शुक्रवार की रात में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस की पार्षद सबिला बेगम समेत आप में शामिल हुए सभी कांग्रेस नेताओं की घर वापसी हो गई। बता दें कि दल-बदल कानून एमसीडी चुनाव पर लागू नहीं होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस कारण हुई घर वापसी
अली मेहदी के आम आदमी पार्टी में जाने पर उनके क्षेत्र के लोगों ने ही विरोध शुरू कर दिया था। क्षेत्र की जनता की प्रतिक्रिया को देखते हुए वे अपनी पुरानी पार्टी मे लौट आए। अली मेहदी ने इस घटना के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने अपने दोनों पार्षदों को भी वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में कम वोट मिले हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बड़ी संख्या में मुसलमानों ने कांग्रेस में वापसी की है।