Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारतीय वैश्य महासंघ की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ कुमाऊं शाखा की टीम का गठन

भारतीय वैश्य महासंघ की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। देहरादून में आयोजित हुई संगठन की सभा में प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कुमाऊं शाखा का गठन किया। इसमें भारतीय वैश्य महासंघ कुमाऊं शाखा का अध्यक्ष समाजसेवी शक्ति प्रकाश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सहारनपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित इस बैठक में अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विनय गोयल ने की। सभा का संचालन महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल ने किया। प्रदेश में आकाश गर्ग को प्रदेश मंत्री, वरिष्ठ पत्रकार विकास गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी, उधम सिंह नगर जिले का अध्यक्ष रियल स्टेट कारोबारी सौरव अग्रवाल को बनाया गया। काशीपुर महानगर अध्यक्ष का दायित्व युवा उद्यमी सत्यम अग्रवाल (बीडीसीएम) को दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर कुमाऊं की नवगठित टीम नें प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही तय किया गया है कि जल्द ही पूरे कुमाऊं मंडल में टीम के गठन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, देहरादून महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, दून महानगर (महिला विंग) अध्यक्ष रमा गोयल मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।