Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

ग्राफिक एरा में विंटर कार्निवल 25 दिसंबर को, छात्र-छात्राएं बनाएंगे लजीज व्यंजन

देहरादून में ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं केवल प्लेसमेंट और नई खोजों के शानदार कीर्तिमान ही स्थापित नहीं करते, बल्कि वे जायके बनाने और परोसने का हुनर भी जानते हैं।

देहरादून में ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं केवल प्लेसमेंट और नई खोजों के शानदार कीर्तिमान ही स्थापित नहीं करते, बल्कि वे जायके बनाने और परोसने का हुनर भी जानते हैं। प्रोफेशनल बनकर दुनिया में धाक जमाने की तैयारी करते इन छात्र छात्राओं के हाथों से बने लजीज व्यंजनों के स्टाल 25 दिसम्बर को विश्वविद्यालय परिसर में लगेंगे। ये मौका होगा विंटर कार्निवल 2021 का।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में आजकल विंटर कार्निवल 2021 की तैयारियों में नये जायके आजमाए जा रहे हैं। आयोजन के संयोजक साहिब सबलोक ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के मेन ग्राउंड में यह कार्निवल शुरू होगा। इसका मकसद नए साल की नई चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करना है। कार्निवल में छात्र-छात्राएं खुद तैयार किए गए व्यंजनों के बहुत से स्टाल भी लगाएंगे। कार्निवल में मनोरंजन के लिए कई राज्यों की संस्कृति से जुड़े लोकनृत्य भी होंगे और रोचक खेल भी। ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा और सावधानी के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। कार्निवल में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के नन्हें-मुन्ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।