Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अभी नहीं मिलेगा बारिश से छुटकारा, 4 से सात सितंबर तक उत्तराखंड के इन जिलों में यलो अलर्ट के साथ चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर सात सितंबर तक जारी रहेगा। कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सात सितंबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। मानसून के दौरान भले भी मेघ कम बरसे हों, लेकिन जब मानसून समापन है, तब बारिश आफत बनकर आ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। नदी और नालों में पानी का प्रवाह तेज है। मैदानी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। पूरे उत्तराखंड में रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, हाल ही में केदारनाथ, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में बारिश का दौर सात सितंबर तक जारी रहेगा। कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सात सितंबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में गर्जन के साथ बारिश, संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़कों के अवरोध होने और नदी नालों में पानी बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में जल भराव की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह के मुताबिक चार सितंबर को देहरादून और नैनीताल जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बौछार पड़ेंगी। पांच और छह सितंबर को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात सितंबर को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।