Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

क्या आज देहरादून सहित उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश, जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम

उत्तराखंड में क्या एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। क्या आज देहरादून सहित राज्य के चार जिलों में बारिश होगी। इसका जवाब राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान से दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ अक्टूबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। वहीं, 10 से 14 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार आठ अक्टूबर की सुबह सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। नौ से 15 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 29, 29, 29, 28, 28 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 20, 19, 19, 18, 18, 18, 19 डिग्री रह सकता है। आठ से 10 अक्टूबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। इसके बाद 15 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।