Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

मामूली विवाद में पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर पति की कर दी हत्या

पत्नी से हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे का प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामला चमोली जिले के जोशीमठ थाना क्षेत्र का है।

पत्नी से हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे का प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामला चमोली जिले के जोशीमठ थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाने के अंतर्गत प्लासी गांव निवासी रामू ऋषिदेव यहां ग्रीफ में मजदूरी करता था। पत्नी संगीता के साथ वह काफी समय से जोशीमठ के रविग्राम गांव किराए के कमरे में रह रहा था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे किसी बात पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि संगीता ने उस पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने पर उसे जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जोशीमठ के कोतवाल सतेंदर सिंह नेगी ने बताया कि घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर दिया गया है।