Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

रामदेव पर राज्य व केंद्र की सरकारें मौन क्यों, आपदा एक्ट में करें कार्रवाईः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की तीरथ सिंह के नेतृत्व वाली भाजापा सरकार व केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की सरकार से सवाल किया है कि वो योगगुरु बाबा रामदेव को लेकर चुप्पी क्यों साधे है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की तीरथ सिंह के नेतृत्व वाली भाजापा सरकार व केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की सरकार से सवाल किया है कि वो योगगुरु बाबा रामदेव को लेकर चुप्पी क्यों साधे है। उन्होंने कहा कि इन सरकारों को देश को बताना होगा कि इस कोरोना काल में अपनी जान पर खेल कर लोगों के उपचार में लगे डॉक्टरों पर भद्दी टिप्पणियों करने तथा कोरोना की वजह से एक हजार से ज्यादा जान गंवाने वाले डॉक्टरों की खिल्ली उड़ाने वाले पर कार्रवाई कब होगी। उन्होंने कहा कि पूरी एलोपैथी को खारिज करने का दुस्साहस करने वाले और आयुर्वेद की आड़ में कोरोना की दवा के रूप में प्रचारित कर चूरण बेचने वाले के खिलाफ सरकारें हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रही हैं।
एक बयान में धस्माना ने आरोप लगाया कि संघ परिवार और पीएम नरेंद्र मोदी की सह और संरक्षण के कारण आज रामदेव का इतना साहस बढ़ गया है कि वो सारे देश के संविधान और कानून से बड़ा अपने आप को समझने लगा है। वह खुले आम सोशल मीडिया में चुनौती दे रहा है कि किसी का बाप भी उसको गिरफ्तार नहीं कर सकता। ये बड़े शर्म की बात है।
धस्माना ने कहा कि रामदेव ने पिछले वर्ष बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर के कोरोना की दवा के रूप में कोरोनिल नाम से दवा की लॉन्चिंग की। दावा किया कि इसका क्लिनिकल परीक्षण हुआ, किन्तु जब भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया तो वे अपने दावों से मुकर गए। तब वह कोरोनिल को इम्युनिटी बूस्टर कहने लगे। उसके बाद उन्होंने अपना प्रभाव इस्तेमाल करते हुए उस दवा को बेचने की अनुमति भी सरकार से प्राप्त कर ली। धस्माना ने कहा कि तब भी भारत सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई कार्यवाही रामदेव के खिलाफ करना तो दूर उस दवा को बेचने की खुली छूट रामदेव को दे दी ।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज जब पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से परेशान व डरा हुआ है। ऐसे में रामदेव अपने निजी लाभ के लिए न केवल एलोपैथी व विज्ञान पर हमला कर रहा है, इसी बहाने अपने चूरण को बेचने का प्रचार भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रामदेव के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग करती है।
पढ़ें: रामदेव के बयान का उसी अंदाज में जवाब, सीएम तीरथ के चिकित्सक ने दी खुली बहस की चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *