Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

महा शिवरात्रि पर प्रायश्चित क्यों नही करती कांग्रेस, युवाओं के नाम पर आडंबर अस्वीकार्य: चौहान

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर छद्म आडंबर का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब युवाओं को मोहरा बनाकर शिवरात्रि के पवित्र जलाभिषेक का भी राजनीतिकरण कर रही है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि शिवरात्रि के दिन कांग्रेस को प्रायश्चित करने की जरूरत है। पूर्व मे उसके द्वारा जो गलतियां हुई, आज उसकी सजा युवा भुगत रहे हैं। इससे कांग्रेस का विवेक भी जागृत होगा। चौहान ने कहा कि नियुक्ति प्रकरणों पर इनकी दोहरी नीति के चलते प्रदेश के युवाओं का समर्थन भी उन्हें नही मिल रहा है। लिहाजा अब वह धर्म की चादर ओढ़ने की कोशिश कर रहे है। चौहान ने युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस के महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को छद्म आडंबर बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तमाम नियुक्ति प्रकरणों पर ऐतिहासिक व कठोरतम कार्यवाही की गई, परिक्षाओं में नकल की मंशा रखने वालों पर नकेल डालने के लिए सख्त नकल कानून लाया गया, उससे प्रदेश का युवा संतुष्ट है और परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। यही वजह है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी जनसमर्थन न मिलता देख बौखला गई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन्होंने अपनी राजनैतिक भड़ास निकालने के लिए भी महाशिवरात्रि के पर्व को चुना है। इस पावन दिन समस्त राज्यवासी भोलेनाथ के पूजन के लिए मंदिर जाएंगे और कांग्रेसी अपनी राजनीति करने। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आरोप लगाया जिस पार्टी को एमपी सरकार के महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन को लेकर आपत्ति हो, जिन्हें प्रभु श्री राम का अस्तित्व पर विश्वास न हो, जो धर्म विशेष की पूजा के लिए छुट्टी का शासनादेश जारी करते हो, उनसे राजनैतिक प्रोपेगैंडा चलाने के लिए हिंदुओं के पवित्र कार्यक्रम का दुरुपयोग करने की ही अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर युवाओं की सच्ची हितैषी है तो वह परीक्षा तैयारियों मे जुटने के लिए प्रेरित करे। ना कि उन्हे भड़का कर अपने लिए राजनीति के अवसर तलाशे। युवा सरकार की उनके लिए बन रही पारदर्शी नीतियों से संतुष्ट हैं और परीक्षा की तैयारियों मे जुटे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भर्ती घाटाले में अब तक पकड़े गए आरोपियों में दो नेता बीजेपी के
हालांकि, बीजेपी हर भर्ती घोटालों को कांग्रेस की ही देन बता रही है, लेकिन अब तक की जांच में दो बीजेपी नेता ही गिरफ्तार हुए हैं। गौरतलब है कि बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से सीएम को शिकायत की गई थी। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच एसटीएफ को सौंपी थी। परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सबसे पहले उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में एक आरोपी से 37.10 लाख रूपये कैश बरामद हुआ। जो उसके द्वारा विभिन्न छात्रों से लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल 43 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें बीजेपी नेता हाकम सिंह भी शामिल है, जिसे पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। परीक्षा भर्ती मामले में अब तक कुल 94.79 लाख कैश बरामद किया है। इसी मामले में दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज लिए जा चुके हैं। जिसमे करीब तीस लाख की राशि जमा है। ऐसे में कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, परीक्षाओं का संचालन उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को दिया गया। आयोग की परीक्षाओं में भी पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इनमें लेखपाल, पटवारी परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, जेई और एई परीक्षा में पेपर लीक के मामले में भी गिरफ्तारियां हो रही हैं। इनमें एक आरोपी बीजेपी का नेता भी है। ऐसे में अब तक दो बीजेपी नेता अलग अलग भर्ती घोटालों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *