Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बीजेपी सांसद का घर जलाने का जो है आरोपी, उसे ही मिल गई बीजेपी में एंट्री, भड़की सांसद, बोलीं नड्डाजी से करूंगी बात

यूपी में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने के आरोपी और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू को बीजेपी में एंट्री मिल गई।

यूपी में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने के आरोपी और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू को बीजेपी में एंट्री मिल गई। बुधवार को उनके बीजेपी में शामिल होने पर यूपी की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है। विधानसभा चुनाव से पहले जितेन्द्र सिंह बबलू के बीजेपी में शामिल होने पर भड़कीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वे इस खबर से सन्न हैं। उन्होंने कहा कि ये वही शख्स है जिसने 2009 के जुलाई में उनके घर में आग लगा दी थी, जिस वक्त वह खुद मुरादाबाद जेल में बंद थीं। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से वह बात करेंगी।
वर्ष 2009 में रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी बीकापुर (अयोध्या) से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह बबलू की भाजपा इस ज्वाइनिंग की सूचना मिलने पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी जताई है। अब वह पार्टी नेतृत्व से बबलू की सदस्यता खत्म कराने के मुद्दे पर बात करेंगी। भाजपा राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बबलू के साथ ही कांग्रेस व बसपा के कुछ अन्य नेताओं को भाजपा की पट्टिका पहनाई।
ये लोग हुए भाजपा में शामिल
बबलू के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के दो सांसद, एक विधायक, एक एमएलसी के साथ ही प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्वाइनिंग कार्यक्रम के मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर (आजमगढ़), बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर मनोज शर्मा (गाजियाबाद), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली), सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी तथा समाज सेविका डा. बीना लवानिया भी भाजपा में शामिल हुईं।
प्रदेश अध्यक्ष ने साधा मौन
जुलाई 2009 में लखनऊ में उस समय की कांग्रेस की बड़ी नेता रहीं रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने की घटना की अगुवाई का आरोप बबलू पर लगा था। इस कांड की जांच में बबलू दोषी भी पाए गए। अब रीता बहुगुणा जोशी भाजपा से प्रयागराज की सांसद हैं। बबलू के भाजपा में शामिल होने की खबर ने उन्हें झकझोर दिया है। बबलू की ज्वाइनिंग और उसके कुछ घंटे बाद ही रीता बहुगुणा के विरोध के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मौन साध लिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार किया।
रीता बहुगुणा को ये भरोसा
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बीजेपी में शामिल होने से पहले जरूर जितेन्द्र सिंह बबलू ने यह जानकारी छिपाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को जरूर इस बारे मे जानकारी होनी चाहिए। रीता बहुगुणा ने कहा- मैं पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह अनुरोध करती हूं कि वह इसकी सदस्यता खत्म करें। क्योंकि उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उसने मेरे घर में भी आग लगाई है।
पहले भी की थी कोशिक, तब कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
गौरतलब है कि ये वही बबलू हैं, जिन्हें पिछले साल भी पार्टी में लाने की कोशिश की गई थी। तब पार्टी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध के कारण फैसला वापस लेना पड़ा था। बुधवार को बबलू को बीजेपी का भगवा पट्टा पहनाकर पार्टी नेताओं ने उन्हें अपना बना ही लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।