Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

जब भी बीजेपी को लगता है कि वह कमजोर हो रही है, तो करा देती है दंगेः मल्लिकार्जुन खड़गे

हर बार चुनावों के दौरान धार्मिक आयोजनों पर हिंसा को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी जारी हो चुका है। रामनवमी पर बंगाल और बिहार में हुई हिंसा और दंगों को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी को पता चलता है कि वह कमजोर हो रही है, तो वे दंगे भड़काती है। लोगों का ध्रुवीकरण करती है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का कारनामा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा योजनाबद्ध, प्रायोजित और बीजेपी की लक्षित है। जहां भी चुनाव नजदीक होते हैं और बीजेपी को अपने नुकसान का डर रहता है तो जहां बीजेपी खुद कमजोर महसूस करती है तो वहां वहां दंगे होते हैं। ये बीजेपी का चरित्र और इतिहास दोनों ही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बिहार हिंसा को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इससे पहले कहा था कि जो कुछ भी इन दिनों बिहार में हो रहा है, वो 1989 में हुए दंगों की याद दिला रहा है। उस दंगे में ना जाने कितने लोगों की जान चली गई थी। कितने बेगुनाह मारे गए थे, जिन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। बीजेपी एक बार फिर बिहार में वैसे ही दंगा कराने का मंसूबा बना रही है। उन्होंने भी इसे 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव से जोड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिंसा को चुनाव से जोड़ रहे विपक्षी दल
दरअसल, पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी (30 मार्च) के दिन से शुरू हुई हिंसा अभी तक नहीं थमी है। अब भी दोनों ही राज्यों में बवाल जारी है। सभी विपक्षी दलों ने अब इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है और इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।