Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

सुबह छत पर टहलने पहुंचे व्यक्ति ने सामने देखा तो मचा दिया शोर, दहशत में आ गए लोग

सुबह सुबह कालोनी स्थित एक मकान की छत पर टहलने गए व्यक्ति की सामने नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके साथ ही कालोनी के लोग भी दहशत में आ गए।

सुबह सुबह कालोनी स्थित एक मकान की छत पर टहलने गए व्यक्ति की सामने नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके साथ ही कालोनी के लोग भी दहशत में आ गए। कुछ साहसी लोगों ने मोबाइल से फोटो भी खींची। साथ ही वन विभाग से आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की। कारण ये था कि वहां गुलदार भ्रमण करते हुए दिखा।
ये घटना ऋषिकेश में आवास विकास कालोनी की है। यहां ये कालोनी पहले से ही गुलदार प्रभावित क्षेत्र है। मंगलवार की सुबह एक भूखंड में गुलदार नजर आया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गईं। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आवास विकास कालोनी, बाबा काली कमली बगीचा, भरत विहार कालोनी आदि पहले से गुलदार प्रभावित क्षेत्र है। यहां बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर गुलदार और उसके परिवार का ठिकाना रहा है।
करीब दो माह पूर्व वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक मादा गुलदार और उसके बाद उसके एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। वन विभाग को गुलजार के दो अन्य शावक की तलाश थी। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे आवास विकास कालोनी में छत के ऊपर टहल रहे एक व्यक्ति को भूखंड में गुलदार नजर आया। आसपास नागरिकों को जब इस बात की सूचना मिली तो सभी लोग अलर्ट हो गए। सुबह बड़ी संख्या में लोग यहां प्रातः भ्रमण पर निकलते हैं। नागरिकों की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम मौके पर है। विभागीय टीम गुलदार को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। साथ ही क्षेत्र में लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।