Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

शराब का नशा अधिक हो गया तो मंदिर के बाहर सड़क पर ही सो गया सिपाही, वीडियो हुआ वायरल

ड्यूटी के दौरान शराब पीकर एक सिपाही को इतना ज्यादा नशा हुआ कि वह मंदिर के बाहर की सड़क पर सो गया। इसका वीडियो भी किसी ने वायरल कर दिया।

ड्यूटी के दौरान शराब पीकर एक सिपाही को इतना ज्यादा नशा हुआ कि वह मंदिर के बाहर की सड़क पर सो गया। इसका वीडियो भी किसी ने वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि वह रातभर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। माना जा रहा है कि अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। पहले भी उसे हिदायत दी गई थी।
मामला उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है। यहां मंगलपड़ाव स्थित एक मंदिर के बाहर सड़क पर पुलिसकर्मी के अचेत पड़ा हुआ था। उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि सिपाही मेडिकल चौकी में तैनात है। शराब का नशा अधिक होने पर यह वर्दी में ही रातभर सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा। वीडियो बनाने वाले युवक ये भी बता रहा है कि वह रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। शुरुवात में माना गया कि कोई बीमारी या जहरखुरानी की वजह से सड़क किनारे लेटा है। बाद में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सिपाही मेडिकल पुलिस चौकी में तैनात है। उक्त सिपाही पहले भी कई बार शराव के नशे में मिला। उसे कई बार हिदायत दी गई। फिलहाल पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।