Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

युवती ने शादी की जिद की तो होटल में ले गया प्रेमी, सूटकेस लेकर हो रहा था फरार, खोलने पर पैरों तले खिसकी जमीन

आठ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत प्रेमी ने कर दिया। युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने ऐसा कदम उठाया जो रोंगटे खड़े करने वाला था।

आठ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत प्रेमी ने कर दिया। युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने ऐसा कदम उठाया जो रोंगटे खड़े करने वाला था। प्रेमी अपनी प्रेमिका को होटल में ले गया। वहां उसकी हत्या कर दी। सूटकेस में लाश लेकर वह फरार हो रहा था कि होटल कर्मियों को शक हो गया। सूटकेस की तलाशी लेने के लिए खुलवाया गया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती और युवक दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
घटना हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में कलियर की है। यह मामला गुरुवार को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। वे स्कूटी लेकर होटल पहुंचे थे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा। उससे सूटकेस ठीक से उठ नहीं पा रहा था। इस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और मैनेजर ने युवक को रोक लिया। उसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई तो सभी सन्‍न रहे गए। सूटकेस में उस युवती का शव था जो उसके साथ होटल में आई थी।
मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है। कलियर पुलिस ने होटल में जमा कराई गई युवती की आइडी (पहचान पत्र) खंगाली तो पता चला कि युवती की आइडी फर्जी जमा कराई गई थी। होटल में जो आइडी जमा कराई गई थी, उसके मुताबिक वह आइडी काजल निवासी ज्वालापुर के नाम से थी।जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है। पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।