Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बेटी घर से भागी तो दुखी पिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

इधर बेटी प्रेमी के साथ भागी और दूसरी तरफ पिता ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली।

अक्सर बेटे और बेटी को उनकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने पर माता पिता धमकाते हैं कि यदि उन्होंने कहना नहीं माना तो वे फांसी लगा लेंगे। इसके बावजूद बच्चे इन धमकी को मात्र धमकी मानते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। इधर बेटी प्रेमी के साथ भागी और दूसरी तरफ पिता ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली।
घटना उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के अंतर्गत बेनी बिहार पीरूमदारा की है। यहां त्रिलोक सिंह भंडारी (45 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह भंडारी ने गुरुवार की रात को शिवपुर बैलजुड़ी के पास बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने मृतक के शव का चिकित्सालय में पंचनामा किया।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को किसी युवक के साथ त्रिलोक सिंह की बेटी घर से चली गई थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पहले भी उसकी बेटी घर से जा चुकी है। वह गुरुवार शाम को पीरूमद्वारा पुलिस चौकी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लेकर आया था। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि रात में ही मृतक की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।