जिसे ले गया मजदूरी के लिए वह लगा गया चूना, मकान की दूसरी मंजिल से नीचे उतरा ठेकेदार तो उड़ गए होश
एक ठेकेदार को उसका श्रमिक ही चूना लगा गया। ठेकेदार उसे अपनी साइड में काम कराने ले गया था। निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से ठेकेदार जब नीचे उतरा को नजारा देख उसके होश उड़ गए।
एक ठेकेदार को उसका श्रमिक ही चूना लगा गया। ठेकेदार उसे अपनी साइड में काम कराने ले गया था। निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से ठेकेदार जब नीचे उतरा को नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसकी बाइक गायब मिली। साथ ही वो मजदूर भी गायब था, जिसे वह काम के लिए लाया था।मामला देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र का है। इसरार पुत्र अंगूरा हसन निवासी लक्खनवाला ने इन संबंध में सहसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि कैनाल रोड सेलाकुई में उसने एक मकान का ठेका लिया हुआ है। 13 सितंबर को वह सेलाकुई में लेबर चौक से एक व्यक्ति को काम कराने के लिए अपनी साइड कैनाल रोड पर ले गया। वहां उसने लेबर को काम पर लगा दिया।
बताया कि इस दौरान मकान के बाहर वह अपनी अपाचे बाइक खड़ी करने के बाद दूसरी मंजिल पर गए। करीब 2 घंटे बाद जब वह नीचे आए तो देखा कि बाइक गायब थी। साथ ही वह मजदूर भी नहीं मिला। आरोप है कि वही बाइक लेकर गया है। दो तीन दिन तक वह मजदूर को तलाशते रहे। जब वह नहीं मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी करने वाले मजदूर का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की डिटेल ली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






