Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

जिम, होटल, रेस्टोरेंट को अनुमति तो कोचिंग सेंटरों ने क्या बिगाड़ा, इनकी भी सुन लो सरकार

उत्तराखंड कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालय स्वरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम तीरथ सिंह रावत से भेंट की और सेंटरों को खोलने की अनुमति देने की मांग की।

उत्तराखंड मे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की नई गाइड लाइन में जिम, रेस्टोरेंट आदि को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति तो है, लेकिन कोचिंग सेंटरों को बंद रखने का निर्णय किया गया है। ऐसे में कोचिंग सेंटर चलाने वाले परेशान हैं। वे भी कोरोना की गाइडलाइन के तहत कोचिंग सेंटरों को खोलने की अनुमति मांग रहे हैं। इस संबंध में उत्तराखंड कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालय स्वरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम तीरथ सिंह रावत से भेंट की और सेंटरों को खोलने की अनुमति देने की मांग की।


संगठन के अध्यक्ष सविंदर सिंह और महामंत्री शुभम नौटियाल का कहना है कि राज्य के सारे कोचिंग सेंटर बंद हो गए हैं। वहीं, जिम, होटल, रेस्टोरेंट को 50 फीसद क्षमता से खोलने की अनुमति है। राज्य के शिक्षित बेरोजगार स्वरोजगार के सिद्धांत के तहत शैक्षिक गतिविधियों का कार्य कर रहे हैं। कोचिंग सेंटर चलाने के लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि अधिकांश सेंटर किराए के भवन पर सेंटर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार के आदेश से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भवन का किराया, बैंक की किश्त, स्टाफ का वेतन आदि का भुगतान करने में भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से 50 फीसद क्षमता के आधार पर कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति देने की मांग की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।