Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

ग्राफिक एरा में डीजे की धुन पर नाच गाकर किया नए साल का स्वागत

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से नए साल का स्वागत किया। डीजे केंडिस और डीजे ब्रह्मा की धुनों पर छात्र-छात्राएं खूब ठुमके लगाते हुए नज़र आए। नए साल की पूर्व संध्या पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास से नए साल का जश्न मनाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आगाज़ डीजे ब्रह्मा के बॉलीवुड और पंजाबी रीमिक्स से हुई। उन्होंने एक के बाद एक मशहूर गाने बजाकर छात्र-छात्राओं को नचाया और झुमाया। जश्न का यह सिलसिला डीजे कैंडिस रेडिंग ने आगे बढ़ाया। उनके जोशीले ईडीएम रिमिक्स की धुनों पर छात्र-छात्राएं घंटो तक नाचते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने उल्टी गिनती कर नए साल का स्वागत किया। पुराने साल को पीछे छोड़ नए साल पर नई उम्मीदों और उपलब्धियों के लिए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और आतिशबाजी का आनंद उठाया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ो छात्र छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।