Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, कल होगी मानसून की विदाई, एक अक्टूबर से कुमाऊं के कुछ जिलों में सर्दी की बारिश

फिलहाल उत्तराखंड में 30 सितंबर से मानसून की विदाई हो रही है। हालांकि, कई दिनों से बारिश नदारद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 सितंबर और कल 30 सितंबर को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। एक अक्टूबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले में, दो और तीन अक्टूबर को इन जिलों के साथ ही बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही रात का तापमान भी धीरे धीरे गिरता चला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार 29 सितंबर की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 30 सितंबर और एक अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रह सकताहै। दो और तीन अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। चार से छह अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से गिरते गिरते 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में रात को सर्दी दस्तक देगी। इस बीच 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।