उत्तराखंड में अब त्योहारों के दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान भी बना रहेगा स्थिर
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर थम गया है। अब आगामी पांच दिन तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दीपावली, गोवर्धन पूजा सहित अन्य पर्वों में बारिश के आसार नहीं है। साथ ही तापमान भी स्थिर रहने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक ना तो सर्दी बढ़ेगी और ना ही गर्मी रहेगी। फिलहाल मौसम सुहावना बना रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज दिनांक 22 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तामपान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो आज 22 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद कल 23 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। साथ ही इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


