Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस द्वारा बहादराबाद थाने में भैंसों को बांधने को जायज ठहराया

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कल बहादराबाद के थाने में जिला पंचायत चुनाव में की गई धांधली के विरुद्ध संघर्षरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों द्वारा अपनी भैंसों को पुलिस थाने मैं बांधे जाने को जायज ठहराया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब किसान धरने प्रदर्शनों में सारा समय लगा देंगे तो उनकी भैंस का दूध कौन निकालेगा।इसलिए भैंसों को थाने में ले जाया जाना पूरी तरह से जायज है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा के राज में जिस तरह से प्रतिपक्षी पार्टियों के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, वह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि हाल के हरिद्वार में हुए जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की लूट हुई है और धनबल और सत्ता के दम पर लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया है। ऐसे में स्थानीय विधायकों अनुपमा रावत, ममता राकेश का सड़क पर आना लोकतंत्र को बचाने की कवायद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि जिला पंचायत चुनाव की जांच कराई जाए और जहां-जहां भी निर्वाचन में गड़बड़ियां की गई है वहां पर दोबारा चुनाव करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की भी मांग की। इस मामले में भाजपा की सरकार और पार्टी की मिलीभगत को देखते हुए राज्य के गवर्नर से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।