Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना, आज से देहरादून में कड़ाके की सर्दी

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान यदि सही साबित होता है तो आठ दिसंबर को राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, या फिर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नौ दिसंबर को हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में इसी तरह का मौसम रहेगा। फिलहाल आज सात दिसंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क है। 10 से 13 दिसंबर तक भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ दिसंबर को पर्वतीय इलाको में 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर कहीं कहीं बर्फबारी हो सकती है। साथ और आठ दिसंबर को मैदानी इलाकों में कहीं कहीं धुंध या कोहरा छाने की उम्मीद है। वहीं, आठ दिसंबर को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में तीन दिन कड़ाके की सर्दी
सात से नौ दिसंबर तक देहरादून में कड़ाके की सर्दी की उम्मीद है। आज सात दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री रहने की संभावना है। कल भी इसी तरह का तापमान रहेगा। साथ ही देहरादून में बारिश की संभावना है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिर बढ़ेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
10 दिसंबर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री, 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री, 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम सात डिग्री, 13 और 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने की उम्मीद है। आठ दिसंबर को छोड़कर अन्य दिन देहरादून में 14 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।