Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

चार अप्रैल से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश, छह को चलेगी आंधी, इस दिन यलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों सुबह से धूप निकलने से गर्मी बढ़ने लगी है। कल भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। चार अप्रैल से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होगा।

उत्तराखंड में इन दिनों सुबह से धूप निकलने से गर्मी बढ़ने लगी है। कल भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। चार अप्रैल से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होगा। पर्वतीय जनपदों में बारिश की संभावना है। ऐसा मौसम छह अप्रैल तक रहेगा। छह अप्रैल को तो आंधी की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक चार अप्रैल को उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। राज्य के अन्य जिलों मे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिलं में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद छह अप्रैलको राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
यही नहीं, छह अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही कहीं कहीं विशेषकर मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती हैं।