Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

देहरादून में आज शाम से पलटेगा मौसम, उत्तराखंड में एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, चलेंगी तेज हवाएं

उत्तराखंड में फिलहाल प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि, अभी पूरे राज्य में जोरदार बारिश नहीं हो रही है। 24 घंटे में कभी कभार ही कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। आज मंगलवार 27 मई की सुबह से ही देहरादून में धूप और बादल दोनों का ही असर है। इसी तरह का मौसम राज्यभर का है। मौमस विभाग का अनुमान है कि सात दिन तक भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मंगलवार 27 मई को हरिद्वार जिले में कहीं कहीं, राज्य के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर शाम या रात से हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 28 मई से दो जून तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

31 मई तक येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 मई से लेकर 31 मई तक राज्य के सारे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 27 मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 28 मई से लेकर तीन जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 30, 31, 31, 32, 33, 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 23, 22, 21, 21, 20, 19 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।