Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, चारधाम सहित देहरादून के चकराता में बर्फबारी, बारिश से बढ़ी सर्दी, जानिए मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। देहरादून के चकराता में भी बर्फबारी से देहरादून के मैदानी इलाकों में भी कंपकंपी छूटने लगी है। फिलहाल आज सोमवार नौ दिसंबर को राज्य के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में अक्टूबर और नवंबर माह का बारिश बिन सूखा समाप्त हो गया है। दो माह बाद अब राज्य के जिलों में बारिश हुई। रविवार की सुबह देहरादून सहित कई इलाकों में धूप निकल गई थी। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बादल थे। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बारिश और बर्फबारी से देहरादून में बढ़ी सर्दी
देहरादून जिले में चकराता के लोखंडी में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, पर्वतीय जिलों में शाम से बारिश होती रही। देहरादून सहित अन्य इलाकों में रात करीब 12 बजे के बाद से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई घंटों तक चलता रहा। हालांकि, सोमवार की सुबह से देहरादून में हल्के बादल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज नौ दिसंबर को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकता है। साथ ही 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है। 10 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी
फिलहाल देहरादून में सर्दी बढ़ गई है। सोमवार नौ दिसंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री रहने की संभावना है। 10 दिसंबर से एक बार फिर से तापमान में वृद्धि की संभावना है। 10 से 16 दिसंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 18, 21, 20, 21, 21, 22, 21 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच, सात, चार, सात, सात, आठ व आठ डिग्री रह सकता है। फिलहाल 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक एक बार फिर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।