Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने भी बदली चेतावनी, अब ओरेंज और यलो अलर्ट

उत्तराखंड में दो दिन से कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी लगातार बदल रहा है। बारिश के बीच कभी धूप और कभी बादल भी छा रहे हैं। ऐसा ही मौसम आगामी एक सप्ताह तक रह सकता है। वहीं, राज्य मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी बदल रहा है। पहले 17 सितंबर को राज्य के कुमाऊं के इलाकों और आसपास के गढ़वाल के क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब पूर्वानुमान बदल गया है और कुछ राहत देने वाला है और इस दिन कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
गुरुवार की दोपहर को देहरादून में जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ वो शुक्रवार 16 सितंबर को भी जारी है। हल्की रिमझिम बारिश अधिकांश स्थानों पर हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। आज कुमाऊं के कुछ जिलों और उससे लगे गढ़वाल के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चकमने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
17 सितंबर को भी राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 सितंबर को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में गर्जन से साथ बारिश हो सकती है। 19 और 20 सितंबर को पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानों में मौसम शुष्क रह सकता है। 17 सितंबर को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथही पर्वतीय इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में इस दिन संबंधित इलाकों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 20 सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में आज 16 सितंबर की दोपहर करीब पौने एक बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 17 सितंबर को भी इसी तरह का तापमान रह सकता है। 18 सितंबर को देहरादून में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके बाद 19 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।