Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में मौसम शुष्क, दो दिन बाद से गिरेगा दून का तापमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, कहीं कहीं बादल हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। इसके साथ ही धीरे धीरे देहरादून में तापमान गिर सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार 17 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 18 नवंबर को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 19 से 21 नवंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 22 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रह सकता है। ऐसे में देहरादून में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।