Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

उत्तराखंड में आज से तीन दिन तक रहेगा मौसम साफ, 12 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में पिछले तीन दिन कहीं कहीं हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद अब आज से 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।


उत्तराखंड में पिछले तीन दिन कहीं कहीं हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद अब आज से 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से बादल घिरने शुरू होंगे और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पिछले दिनों छह अप्रैल से लेकर आठ अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हुई। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में सात अप्रैल को अच्छी बर्फबारी हुई। गंगात्री, केदारनाथ धाम सहित कई ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई। इससे तापमान में भी गिरावट आई। छह अप्रैल से सात अप्रैल की मध्य रात्रि को मैदानी क्षेत्र में तेज आंधी चली। साथ ही देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
अब राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज से 11 अप्रैल तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 12 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में दोपहर के बाद शाम से कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।