Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तीन दिन होगी बारिश, एक दिन का ब्रेक, फिर वही हाल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक का मौसम खराब हो गया है। आसमान में बादल हैं और सर्दी अचानक बढ़ गई। वहीं, लगातार तीन दिन तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक का मौसम खराब हो गया है। आसमान में बादल हैं और सर्दी अचानक बढ़ गई। वहीं, लगातार तीन दिन तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद एक दिन का ब्रेक है और फिर मौसम का यही हाल होने जा रहा है। ऐसा पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में दो दिसंबर का यलो अलर्ट जारी किया है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
बुधवार की सुबह से ही देहरादून सहित कई स्थानों पर बादल छाए हैं। हवा में ठंडक है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।
अगला दिन दो दिसंबर और भारी पड़ने जा रहा है। पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष स्थानों पर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। तीन दिसंबर को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश होगी और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है।
चार दिसंबर को एक बार फिर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले दिन मौसम में फिर बदलाव आएगा। पांच दिसंबर को राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ऐसे में सर्दी लगातार बढ़ती चली जाएगी। यही नहीं, बर्फबारी का सिलसिला भी जारी रहेगा। पांच दिसंबर को तो तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में बच्चों और बूढ़ों का सर्दी के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *