Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड में गलत साबित हुआ मौसम पूर्वानुमान, देहरादून में नहीं हुई बारिश, अब गर्मी से बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठा और तीन से चार दिन तक देहरादून में बारिश की संभावना के अनुरूप मौसम नहीं बदला। वहीं, अब देहरादून में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। फिलहाल आज सोमवार 21 अप्रैल की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में कहीं कहीं धूप है तो कहीं बादल हैं। देहरादून में फिलहाल दिन का तापमान बढ़ा हुआ है और ये कई दिनों तक स्थिर रहेगा। रात के तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, कल 22 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 23 से 25 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार 21 अप्रैल की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। 22 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक देहरादून का न्यूनतम तापमान क्रमशः 18, 17, 17, 17, 19, 18, 19 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि अब रात को भी गर्मी तंग करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।