Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

देहरादून के मामले में गलत साबित हुआ मौसम पूर्वानुमान, आज भी उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश संभावित, पांच दिन का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का माहौल तो बन रहा है, लेकिन राजधानी देहरादून के मामले में पूर्वानुमान सटीक साबित नहीं हो रहा है। मंगलवार 15 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई थी, जो सटीक साबित नहीं हुई। आज देहरादून सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। अब आज बुधवार 16 अप्रैल को भी उत्तराखंड में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल को बारिश का क्रम हल्का पड़ेगा और उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ेगा बारिश का क्रम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 18 अप्रैल को राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। 19 और 20 अप्रैल को अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में मामूली बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 22 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को बारिश प्रभावित जिलों में येलो अलर्ट है। 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल जिले में ओरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट, 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ओरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 20 अप्रैल को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, नैनीताल जिले में ओरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये जताई गई संभावना
अलर्ट के दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, ओरेंज अलर्ट के दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। साथ ही सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मवेशियों को खुले में ना छोड़ें। बिजली के उपकरणों से दूर रहें। कटी हुई फसलों को खुले में ना छोड़ें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार, 16 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 17 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 32, 32, 32, 34, 33, 33 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19, 18, 19, 17, 18, 17 और 16 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश के बावजूद भी आने वाले दिनों में देहरादून में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।