Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ, मैदानों में सुबह कोहरा, 11 जनवरी से चलेगी शीत लहर

उत्तराखंड में तीन से छह जनवरी तक पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में अच्छी बारिश होने के बाद अब मौसम साफ है। पहाड़ों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। हालांकि हरिद्वार, उधमसिंह नगर के साथ ही देहरादून के कुछ मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहेंगे।
उत्तराखंड मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पिछले दिनों अच्छी बारिश से किसानों को भी लाभ मिला। अब मौसम साफ है। पहाड़ों में धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्र में सुबह के समय हल्का कोहरा आ रहा है। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में तो पांच से सात दिन तक इसी तरह धूप बनी रहेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहेगा।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा होने की संभावना है। इनमें उधम सिंह नगर, हरिद्वार में कोल्ड डे कंडीशन बन सकती है। साथ ही शीत लहर भी चल सकती है। अन्य स्थानों में मौसम सामान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि शीत लहर की स्थिति के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए स्थिति को देखकर चेतावनी जारी की जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।