Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, देहरादून सहित कई स्थानों पर तेज बारिश, चली तेज हवाएं

उत्तराखंड में शुक्रवार दो जुलाई की दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। देहरादून सहित कई इलाकों में तेज बौछार के साथ दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश क दौर शुरू हो गया।

उत्तराखंड में शुक्रवार दो जुलाई की दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। देहरादून सहित कई इलाकों में तेज बौछार के साथ दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश क दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों को सचेत किया गया है। साथ ही भूस्खलन की दृष्टि से पर्वतीय जनपदों में भी सतर्क रहने को कहा गया है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
यूं तो उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हर दिन बारिश हो रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्र सूखे हैं। कहीं कहीं जरूर हल्के छीटे पड़ रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज बारिश जोर पकड़ेगी। इन दिनों सामान्य के आसपास तापमान चल रहा है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की दृष्टि से सचेत रहना होगा।
शुक्रवार की सुबह देहरादून सहित अधिकांश स्थानों पर धूप खिलने से गर्मी से निजात दिखती नजर नहीं आ रही थी। दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और तेज बौछारों के साथ बारिश शुरू हुई। राज्य के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की हो रही है।
टिहरी, उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने से तामपान में भी अचानक गिरावट महसूस की जा रही है। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने भी चमक रही है। मैदानी इलाकों में पूर्वानुमान के मुताबिक ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान धंसने का खतरा जताया है। ऐसे में सड़कें बाधित होने की समस्या आ सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में नदियों का जल स्तर बढ़ेगा और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।
तीन और चार जुलाई का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गर्जन के साथ बौछार पड़ेंगी। राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। देहरादून सहित अन्य स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। साथ ही बारिश का क्रम कमजोर पड़ने की संभावना है। पांच जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।