मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाकर रहेंगे: डॉ जसविंदर सिंह गोगी
देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की पैरवी की गई। साथ ही कहा गया कि कांग्रेस बस्तीवासियों को उनका हक दिलाकर रहेगी। बैठक में बस्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सरकार के अभियान की भी निंदा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज मलिन बस्ती के लोग परेशान हैं। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। ये समय है जब हमे उनके साथ खड़े होना है। उनके संघर्ष में उनके साथ लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि आज सरकार प्रदेश की बस्तियों को तबाह करना चाहती है ।हज़ारों घरों को उजाड़ना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में 40 प्रतिशत आबादी बस्ती में रहने वालों की है। प्रदेश की सरकार अपने लोगों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। यही भाजपा का असली चेहरा है। उन्होंने कहा की रिस्पना और बिंदाल नदी फ्लोइंग नदियाँ हैं। इनको पाटकर सरकार फ्लड की स्थिति बना रही है। कांग्रेस सरकार 2016 में मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए अध्यादेश लेकर आई थी। भाजपा ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिखा था कि मालिकाना हक दिया जाएगा, लेकिन आज तक अपना वादा नहीं निभाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उन लोगों के साथ खड़ी है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श करके आगे की रणनीति बनायी जाएगी। पहले इन बस्तियों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। लोगों को साथ लेकर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। मलिन बस्तियों में बसे लाखों परिवार सालों से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ये सभी परिवार अवैध नदी-नालों के किनारे सालों से बसे हुए हैं। इन्हें सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के इन सभी मलिन बस्तियों में कुल 252 आंगनबाड़ी और प्री स्कूल मौजूद हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से 93 हेल्थ सेंटर भी मलिन बस्तियों में बने हुए थे। कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मलिन बस्तियों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा की सोच जन विरोधी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में मुख्य रूप से जगदीश धीमान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अनूप कपूर, सुनील जायसवाल, बिरेन्द्र पंवार, नितिन चंचल, संजय गौतम, नितेश राजोरिया, मोनिका राजोरिया, सूरज क्षेत्री, राजेश पुंडीर, उदवीर सिंह पंवार, अशोक कुमार, बिजेंदर चौहान, अर्जुन पासी, कमला देवी, पियूष गौड़ मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


