Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

देखें वीडियोः फिर गूंजने लगा महंगाई डायन गीत, कांग्रेस ने आंदोलन के आह्वान को लेकर जारी किया वीडियो

महंगाई के खिलाफ आज शनिवार यानी 10 जुलाई को उत्तराखंड में कांग्रेस का सीएम आवास कूच है। इसकी तैयारी कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर की है।

महंगाई के खिलाफ आज शनिवार यानी 10 जुलाई को उत्तराखंड में कांग्रेस का सीएम आवास कूच है। इसकी तैयारी कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर की है। वहीं, जिला, ब्लाक, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शनों का सिलसिला चलाया हुआ है। वहीं, प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने एक दिलचस्प वीडियो भी जारी किया है। ये गीत उस समय की याद दिलाता है, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और तब भाजपा के लोग इस वीडियो या गीत को बजाते थे। अब स्थिति उलट हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे से कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस कोविड काल में मजबूरी में यह कठोर निर्णयलेना पड़ा। क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण आज एक आम नागरिक महंगाई की मार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। सरकार क्रूर व निर्मम हो गयी है।कोरोना से पीड़ित जनता को राहत की बजाय उल्टा पेट्रोल डीजल के दामों में तो आग लगा दी गई है। खाने के सरसों के तेल के भाव जो 80 रुपये किलो मिलता था, उसका भाव दो सौ पार चला गया। मोदी ने रसोई पर तो जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर गैस की कीमतों से महिलाओं पर सीधा हमला कर दिया।
उधर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा भाजपा के राज में उत्तराखंड में हुआ सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, सबसे ज्यादा बेकारी, निकम्मा प्रशासन भाजपा के शासनकाल में है। अब कांग्रेस चुप रहने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को अब सरकारी नौकरी से निकाला जा रहा है। राज्य आंदोलनकारियों की नौकरियां निरस्त करने के मसले पर 14 जुलाई को करेंगे उत्तराखंड में राजभवन का घेराव किया जाएगा।