Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

देखें वीडियोः भयंकर तूफान ने उखाड़ दिए पेड़, पलटी खाकर खड़ा हुआ ट्रक, बिजली गुल होने से 45000 लोग अंधेरे में

भयंकर चक्रवाती तूफान आया। इस दौरान पेड़ पत्तों की तरह उखड़कर गिरने लगे। घरों को नुकसान पहुंचा। यह तूफान इतना तेज था कि हाईवे और एयरपोर्ट भी बंद करने की नौबत आ गई।

अमेरिका के टेक्सास और ओकलाहोमा में सोमवार को भयंकर चक्रवाती तूफान आया। इस दौरान पेड़ पत्तों की तरह उखड़कर गिरने लगे। घरों को नुकसान पहुंचा। यह तूफान इतना तेज था कि हाईवे और एयरपोर्ट भी बंद करने की नौबत आ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण तेज आंधी चलती है और यह अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। नष्ट हुए घरों और सड़कों पर फैले मलबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही हैं।
PowerOutage.us अमेरिका में यूटिलिटीज़ का डेटा कलेक्ट करता है। उनका कहना है कि इस तूफान के कारण 45,000 लोगों तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है। इस चक्रवाती तूफानों को टेक्सास के जैक्सब्रो में लुलिंग कस्बे और राउंड रॉक्स और ओकलाहोमा में किंग्सटन से उठने की खबरें मिली हैं। अमेरिका के नेशनल मौसम तंत्र (NWS) ने चेतावनी दी थी कि इस चक्रवाती तूफान से और चक्रवाती तूफान बन सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें तूफान के बीच फंसा एक ट्रक नजर आता है। पहले तूफान इसे अपनी ओर खींचता है और फिर पलट देता है। इसके बाद ट्रक फिर से अपने पहियों पर खड़ा हो जाता है. फिर ड्राइवर इसे तूफान से दूर दौड़ा कर ले जाता है। एक यूजर ने अपनी अलमारी से एक फोटो शेयर की है।

ट्विटर पोस्ट में कहा गया है- चक्रवाती तूफान का सायरन बजने का मतलब है अलमारी में पार्टी का समय. कुछ अमेरिकी नेटवर्क्स पर ड्रोन की फुटेज जारी की गई है जिसमें उन कस्बों में हुए नुकसान को दिखाया गया है जहां से यह तूफान गुजरा था। न्यू यॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया है कि ऑस्टिन के निकट एल्गिन में, एक मोबाइल होम उड़ कर एक बिल्डिंग के उपर टंग गया। पास ही में एक 18 पहियों का ट्रक उलटा हुआ मिला।