Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

देखें वीडियोः छात्रों की गूंज कार्यक्रम का अधिकारिक एंथम रिलीज, आज राहुल गांधी करेंगे छात्रों से संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार 17 जुलाई की शाम को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बन्नू स्कूल के मैदान में युवाओं से संवाद छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके जरिये राहुल गांधी देश की शिक्षा नीति, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में भ्रष्टाचार को लेकर छात्र और युवाओं से संवाद करेंगे। पहले ये कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में आयोजित होना था। इसके लिए कांग्रेस ने 15 से 17 जुलाई तक के लिए मैदान बुक कराया था। ऐन वक्त पर इस मैदान में कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई। ऐसे में अब बन्नू स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आधिकारिक एंथम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी ने गुरुवार को जारी कर दिया है। यह एंथम देशभर के छात्रों और युवाओं में शिक्षा, समान अवसर और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया उत्साह और विश्वास जगाने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस गीत में “बहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के…” जैसे ओजस्वी शब्द केवल गीत नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें वीडियो

उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का यह संदेश स्पष्ट करता है कि देश का युवा अब चुप रहने वाला नहीं है। पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा में बढ़ती असमानता और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा हो रहा है। #ShikshaRevolution और #ChhatronKiGoonj इसी परिवर्तनकारी सोच के प्रतीक हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से आज राहुल गांधी युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस का दावा-ऐतिहासिक होगा आयोजन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिक्षा, न्याय और युवाओं के सम्मान की इस ऐतिहासिक आवाज़ का हिस्सा बनें। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। बदलाव की आहट सुनाई दे रही है—अब बदलाव दूर नहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।