Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देखे वीडियोः हरिद्वार के पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

उत्तराखंड के हरिद्वार में पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रविवार सुबह अचानक पेंटागन मॉल के बार और रेस्टोरेंट आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी तो अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर विभाग के नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। मॉल में भीषण आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।